कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने महिला सफाई कर्मी को रौंद दिया। हादसे के बाद कार पास ही लगे ईटों के ढेर में जा टकराई। आसपास के लोगों ने कार सवार दो किशोरों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को कांशीराम अस्पताल लेकर आई। यहां से उसे गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हुए और आरोपियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पटेल नगर में किराये पर रहने वाले सुनील और उनकी पत्नी गुड्डन (40) नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उनके दो बच्चे पवन और तन्नू है।
.jpg)



0 Comments